औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: कस्बे के नेविलगंज इलाके में मंगलवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को संभाला और 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जिला अस्पताल चिचौली रेफर कर दिया गया। नेविलगंज निवासी 20 वर्षीय हरिओम और 19 वर्षीय प्रांशु मंगलवार दोपहर करीब दो बजे बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से दूसरी बाइक पर फफूंद थाना क्षेत्र के बमरोही गांव निवासी करीब 25 वर्षीय शिव्यांश आ रहा था। शिव्यांश बिधूना में लगी नुमाइश में अपनी दुकान पर जा रहा था। नेविलगंज के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में हरिओम, प्रांशु और शिव्यांश घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की...