औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के ग्राम पूर्वा दानशाह में सोमवार को निर्माण कार्य के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, 32 वर्षीय राधे बाथम अपने बड़े भाई घनश्याम बाथम के साथ ग्राम पूर्वा दानशाह में पंकज तिवारी की दुकान पर निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान कार्यस्थल पर मौजूद विद्युत केबल में करंट आ जाने से राधे उसकी चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। घनश्याम बाथम ने बताया कि घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने पुलिस के सामने मामले को प्रभ...