Auraiya News: नाली के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट में युवती घायल
औरैया, जुलाई 5 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र की इटैली चौकी अंतर्गत ग्राम जरैला में रविवार को नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक युवती घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, नाली को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान एक पक्ष के प्रमोद यादव की 19 वर्षीय पुत्री कुमकुम घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा पहुंचाया गया। सीएचसी में डॉ. अमरदीप ने युवती का प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.