Auraiya News: नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अजीतमल, संवाददाता। नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित 27 वर्षीय आरोपी को अजीतमल पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, जालौन जिले के चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता अटरिया गांव निवासी अमृत प्रसाद उर्फ पिंकू के खिलाफ अजीतमल थाने में मुकदमा दर्ज था। उस पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक करवेन्द्र सिंह और मुख्य आरक्षी रविकांत की टीम ने साधू ढाबे के पास बनी गुमटी के निकट से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: पाक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.