Auraiya News: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में वांछित आरोपित गिरफ्तार
औरैया, अगस्त 20 -- Auraiya News: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के मामले में वांछित 40 वर्षीय आरोपित को अजीतमल पुलिस ने गुरुवार को बल्लापुर ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया। आरोपित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पृथ्वीपुर डेरा निवासी 40 वर्षीय गौतम के खिलाफ नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार दोपहर करीब 1:05 बजे पुलिस ने बल्लापुर ओवरब्रिज के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा संख्या 332/26 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 9एम/10 के तहत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.