औरैया, नवम्बर 3 -- Auraiya News: कस्बे के नहर बाजार में मिठाई की दो दुकानों के काउंटर तोड़ने के मामले में पुलिस ने नगला चिंता के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सोमवार रात करीब नौ बजे नहर बाजार में नगला चिंता के दो गुटों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान मिठाई दुकानदार चेतन पोरवाल और धर्म नारायण गुप्ता की दुकानों के काउंटर तोड़ दिए गए। तोड़फोड़ से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद धर्म नारायण गुप्ता ने थाने में लिखित तहरीर दी। थाना प्रभारी जीतमल ने बताया कि तहरीर के आधार पर नगला चिंता निवासी रूप सिंह पुत्र बैजनाथ, अमन पुत्र धर्मेंद्र सिंह और साजन पुत्र विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...