Auraiya News: नहर-बंबों के पानी से संवर रही धान की फसल, खेतों में तेज हुआ खाद का छिड़काव
औरैया, जुलाई 23 -- Auraiya News: क्षेत्र में धान की रोपाई लगभग पूरी होने के बाद अब किसानों ने फसल की बढ़वार के लिए खाद डालने का काम तेज कर दिया है। नहरों और बंबों से पर्याप्त पानी मिलने वाले क्षेत्रों में सुबह और शाम किसान पानी भरे खेतों में यूरिया और अन्य उर्वरकों का छिड़काव कर रहे हैं। किसानों का मानना है कि समय पर पोषण मिलने से धान में अधिक कल्ले निकलेंगे और उत्पादन बढ़ेगा। इन दिनों गांव-गांव खेतों में किसान और उनके परिवार के सदस्य खेती के काम में जुटे नजर आ रहे हैं। गांव पुरवा सुजान निवासी किसान रामनरेश यादव अपनी पत्नी गीता देवी के साथ धान के खेत में यूरिया का छिड़काव करते मिले। उन्होंने बताया कि इस बार समय पर रोपाई पूरी हो गई है। अब यदि नहरों में लगातार पानी मिलता रहा और मौसम अनुकूल रहा तो पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर पैदावार मिलने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.