Auraiya News: नहर पुल के हाईगेज में फंसा बारात का सामान लदा लोडर, आधे घंटे जाम
औरैया, अक्टूबर 26 -- Auraiya News: कस्बे के नहर पुल पर लगे हाईगेज में बारात का सामान लदा लोडर फंस गया। इससे अछल्दा-बिधूना मुख्य मार्ग और नहर रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने लोडर पर ऊपर रखा कुछ सामान उतरवाकर उसे निकलवाया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। सोमवार दोपहर करीब 2:50 बजे फफूंद की ओर से बारात का सामान लेकर आया लोडर हरीगंज बाजार और रेलवे क्रॉसिंग पार कर नहर पुल पर पहुंचा। लोडर पर सामान ऊंचाई तक लदा होने से वह पुल पर लगे हाईगेज को पार नहीं कर सका। रास्ता बाधित होने से दोनों ओर वाहन रुकने लगे। कुछ ही देर में मुख्य मार्ग और नहर रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं।मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोडर से कुछ सामान उतरवाया। ऊंचाई कम होने के बाद लोडर को हाईगेज से बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों ओर के वाहनों को बारी-बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.