औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: शारदीय नवरात्र की षष्ठी पर शुक्रवार को कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। हवन-पूजन और कन्या भोज के बाद दिनभर श्रद्धालुओं, राहगीरों, वाहन चालकों तथा विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया। पुराने मुगल रोड के किनारे डॉ. नीरज त्रिपाठी के क्लीनिक के सामने सुबह धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां देकर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराकर उनका पूजन किया गया। कन्या भोज के बाद भंडारे में प्रसाद वितरण शुरू हुआ। आयोजन स्थल से गुजरने वाले राहगीरों, ऑटो और ई-रिक्शा चालकों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं ने पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मां कात्यायनी की आराधना में लीन हुए श्रद्धाल...