औरैया, जुलाई 6 -- Auraiya News: नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। नगर पंचायत के कई सभासदों ने एकजुट होकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए निर्माण कार्यों में कथित भ्रष्टाचार, घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग, टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं और वित्तीय गड़बड़ियों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। सभासदों का आरोप है कि विकास कार्यों में पारदर्शिता का अभाव है और नियमों की अनदेखी कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। सभासदों का कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं, लेकिन अधिकांश कार्यों के स्थल पर सूचना पट्ट तक नहीं लगाए जाते। इससे लोगों को यह जानकारी नहीं मिल पाती कि कार्य किस मद से कराया जा रहा है, उसकी लागत कितनी है और ठेकेदार कौन है। उनका ...