औरैया, जुलाई 11 -- Auraiya News: ग्राम पृथ्वीपुर में शनिवार को नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण होने के साथ ही बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और कुपोषण मुक्त गांव बनाने का संकल्प दिलाया गया। ग्राम पंचायत डेरा बंजारन के ग्राम पृथ्वीपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान पूजा गौतम, ग्राम विकास अधिकारी रविन्द्र कुशवाहा और बाल विकास एवं महिला कल्याण विभाग की प्रभारी अधिकारी कुमारी छाया ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इसके बाद फीता काटकर नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन का उद्घाटन किया गया। भवन के उद्घाटन के बाद आंगनवाड़ी परिसर में चौपाल का आयोजन किया गया। चौप...