Auraiya News: धान की सिंचाई प्रभावित होने का आरोप, नियमित आपूर्ति की उठाई मांग
औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: अघोषित बिजली कटौती और बार-बार फाल्ट से परेशान किसान व ग्रामीण कुदरकोट पावर हाउस पहुंचे और धरने पर बैठ गए। किसानों ने रात में बिजली आपूर्ति बंद होने से धान की सिंचाई प्रभावित होने का आरोप लगाया। जेई को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर किसान काफी देर तक पावर हाउस परिसर में डटे रहे। थाना प्रभारी के समझाने और समस्या का समाधान कराने के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। किसानों ने पावर हाउस पर मौजूद एसएसओ को बताया कि रात होते ही बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। लाइन में फाल्ट होने पर कर्मचारी समय से नहीं पहुंचते। इससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। एसएसओ ने समस्या उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने की बात कही, लेकिन किसान स्थायी समाधान की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। सूचना पर थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.