Auraiya News: दौड़ और लंबी कूद में बच्चों ने दिखाया दमखम
औरैया, अक्टूबर 16 -- Auraiya News: पीएम श्री विद्यालय भीखेपुर में शुक्रवार को संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्राथमिक और जूनियर स्तर के बच्चों ने दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद तथा खो-खो प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई। कक्षा आठ के छात्र यश नवीन कुमार को प्रतियोगिता का चैंपियन घोषित किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल शिक्षक संकुल राजीव कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्राथमिक स्तर की बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में आरिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यश पूठा दूसरे और असद तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में बेबी प्रथम, रागिनी द्वितीय और सोनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं। इसके बाद प्राथमिक और जूनियर स्तर के बालक-बालिका वर्ग की 100 तथा 200 मीटर दौड़ कराई गई। खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.