औरैया, जुलाई 2 -- Auraiya News: विकासखंड अजीतमल की ग्राम पंचायत जगतपुर के मौजा तुर्कीपुर भगवानदास स्थित प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवाल पिछले दो वर्षों से टूटी पड़ी है। बरसात के दौरान दीवार गिरने के बाद अब तक उसका पुनर्निर्माण नहीं कराया गया, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने बताया कि बाउंड्रीवाल न होने से विद्यालय परिसर पूरी तरह असुरक्षित हो गया है। इससे न केवल छात्र-छात्राओं की सुरक्षा प्रभावित हो रही है, बल्कि विद्यालय की संपत्ति भी खतरे में रहती है। खुले परिसर के कारण अन्ना पशु अक्सर स्कूल में घुस आते हैं, जिससे पढ़ाई-लिखाई बाधित होती है और परिसर में गंदगी फैल जाती है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि इस संबंध में कई बार ग्राम पंचायत को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब ...