औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: एरवाकटरा। दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एरवाकटरा निवासी दिव्या भारती ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 15 अक्तूबर 2025 को पुष्पेंद्र उर्फ दीपक के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उनके साथ मारपीट कर प्रताड़ित किया गया। यह भी पढ़ें- Rampur News: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा पीड़िता के अनुसार, 22 और 23 मार्च को मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया था। रिश्तेदारों के हस्तक्षेप ...