Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल
औरैया, सितम्बर 16 -- Auraiya News: एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ऊसरपाटी गांव के पास बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भेजा। दोनों बाइक कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी 45 वर्षीय जयवीर सिंह उर्फ बंटू और ऊसरपाटी निवासी 25 वर्षीय मोंटी यादव बाइक से जा रहे थे। ऊसरपाटी गांव के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में जयवीर, मोंटी और दूसरी बाइक चला रहे सौरिख थाना क्षेत्र के सहमऊ निवासी सुमित कठेरिया घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.