Auraiya News: दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, युवक का पैर टूटा
औरैया, अगस्त 1 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर तेज रफ्तार के चलते दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अछल्दा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को गंभीर हालत में सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार अंधियारी गांव निवासी रामजीवन अपने साथी रोहित के साथ बाइक से अछल्दा से अपने गांव लौट रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 3:45 बजे योगिराज श्रीकृष्ण महाविद्यालय, बझेरा के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी बाइक सवार भानू निवासी मिरगांव भी घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल 108 एम्ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.