औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: बाबरपुर-अटसू मार्ग पर कुल्हरुआ बंबा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दंपति समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एंबुलेंस से सभी को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों को जिला अस्पताल औरैया रेफर कर दिया। जालौन जिले के छौना मानपुरा निवासी 33 वर्षीय आशीष पुत्र रूप नारायण और 18 वर्षीय देवराज पुत्र बुद्ध सिंह बाइक से अटसू की ओर जा रहे थे। कुल्हरुआ बंबा के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर बाबरपुर निवासी सचिन पुत्र न्यूटन और उनकी 30 वर्षीय पत्नी साधना सवार थीं। यह भी पढ़ें- Auraiya News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दंपति समेत पांच घायल टक्कर लगने से दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की...