Auraiya News: दो पुलिसकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई
औरैया, सितम्बर 30 -- Auraiya News: पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूरी करने वाले एक उपनिरीक्षक और आरक्षी चालक मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। पुलिस कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह आयोजित कर दोनों पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस सुरेंद्र सिंह और आरक्षी चालक शिवपाल सिंह को स्मृति चिह्न एवं उपहार भेंट किए। उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और सुखमय भविष्य की कामना की। पुलिस विभाग के मुताबिक उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने 40 वर्ष 10 माह 29 दिन, जबकि आरक्षी चालक शिवपाल सिंह ने 39 वर्ष 10 माह 29 दिन सेवा दी। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन, प्रतिसार निरीक्षक समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: उप निरीक्षक सन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.