Auraiya News: दो डॉक्टरों के भरोसे 610 मरीज, हिस्से में आया दो से तीन मिनट
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: बदलते मौसम के बीच बुखार, सर्दी-जुकाम और दूसरी बीमारियों के मरीज बढ़ने से सोमवार को 50 शैय्या अस्पताल की व्यवस्था लड़खड़ा गई। अस्पताल पहुंचे 610 मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी केवल दो डॉक्टरों पर रही। एक डॉक्टर ने इमरजेंसी और दूसरे ने ओपीडी संभाली। मरीजों की अधिक संख्या के कारण प्रत्येक रोगी को औसतन दो से तीन मिनट ही मिल सके। पंजीकरण कक्ष के बाहर लंबी कतार और धक्कामुक्की के बीच कई मरीज पर्चा नहीं बनने से बिना दवा लिए लौट गए। सोमवार सुबह अस्पताल खुलने से पहले ही मरीज और तीमारदार पहुंचने लगे थे। अस्पताल खुलते ही ऑनलाइन पर्चा बनवाने के लिए पंजीकरण कक्ष के बाहर महिलाओं और पुरुषों की अलग-अलग लंबी कतारें लग गईं। दोपहर एक बजे तक पंजीकरण के लिए भीड़ लगी रही। दो बजे तक कुल 610 मरीजों के ऑनलाइन पर्चे बनाए गए। अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.