Auraiya News: देवी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, पंडालों में विराजीं मां दुर्गा
औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अछल्दा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों को फूलों और झालरों से सजाया गया। जगह-जगह बनाए गए भव्य पंडालों में विधि-विधान से मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। हवन-पूजन और आरती के साथ नौ दिवसीय शक्ति आराधना पर्व शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घरों और मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए गए। सुबह से ही पूजा सामग्री लेकर श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचने लगे। घंटे-घड़ियाल और माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। यह भी पढ़ें- Rampur News: नवरात्र का पहला दिन: विधि-विधान से हुई मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना, गूंजे जयकारे कस्बे के म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.