Auraiya News: देवकली से दर्शन कर बहन संग लौट रही महिला की हादसे में मौत
औरैया, अगस्त 11 -- Auraiya News: देवकली मंदिर से दर्शन कर छोटी बहन के साथ घर लौट रही 50 वर्षीय महिला की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जालौन रोड पर चौबे पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई। बहन और आसपास के लोगों ने उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली पिकअप को कब्जे में ले लिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर फतेहपुर निवासी 50 वर्षीय गुड्डी अपने पति राजेश और परिवार के साथ रहती थीं। मंगलवार को वह अपनी छोटी बहन रामश्री के साथ देवकली मंदिर दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद दोनों ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। ई-रिक्शा जालौन रोड स्थित चौबे पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा, तभी पिकअप ने उसमें टक्कर मार दी। ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.