औरैया, सितम्बर 28 -- Auraiya News: ऐतिहासिक देवकली मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर लंबे समय से टूटे पड़े गुंबदों के स्थान पर नए गुंबद बनवाने की मांग उठी है। एक विचित्र पहल सेवा समिति ने सोमवार को सदर एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर जिला प्रशासन और देवकली ट्रस्ट से गुंबदों का जल्द निर्माण कराने की मांग की। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल उर्फ राजू ने बताया कि देवकली ट्रस्ट के अधीन मंदिर सनातन धर्म की प्राचीन धरोहर है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। मनौती मांगने और धार्मिक आयोजनों के दौरान भी यहां श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। उन्होंने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार के ऊपर बने गुंबद काफी समय से टूटे और क्षतिग्रस्त हैं। इनके अंदर लगी लोहे की सरिया बाहर दिखाई दे रही है और देखरेख के अभाव में उसमें जंग लग...