औरैया, नवम्बर 7 -- Auraiya News: दूध की पिकअप लेकर घर लौट रहे 22 वर्षीय चालक की शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। फफूंद-अछल्दा मार्ग पर टीकमपुर गांव के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल चालक को सीएचसी दिबियापुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक दो बहनों का इकलौता भाई था और गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। थाना क्षेत्र के सैनपुर गांव निवासी नंद किशोर का 22 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार दूध की पिकअप चलाता था। शुक्रवार देर रात करीब एक बजे वह पिकअप लेकर घर लौट रहा था। बताया गया कि टीकमपुर गांव के पास झपकी आने से वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे पलटने से कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायल को सीएचस...