Auraiya News: दुकान में घुसकर मां-बेटी से मारपीट, आग लगाने का आरोप
औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के बरकसी गांव में परचून की दुकान में बैठकर शराब पीने से मना करने पर दुकानदार महिला और उसकी बेटी से मारपीट करने व दुकान में आग लगाने का आरोप लगा है। पीड़िता ने थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बरकसी निवासी रूबी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बरकसी मोड़ के पास उसकी परचून की दुकान है। आरोप है कि 11 अगस्त की शाम करीब 6:40 बजे कुछ लोग दुकान पर पहुंचे। पानी और नमकीन खरीदने के बाद दुकान में बैठकर शराब पीने की बात कहने लगे। महिला ने दुकान में शराब पीने से मना किया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मां को बचाने पहुंची बेटी प्रिया के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपित दुकान में आग लगाकर जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.