औरैया, अक्टूबर 25 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। बंथरा गांव में घर के भीतर बुजुर्ग महिला की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा किया। एसपी अभिषेक भारती के मुताबिक, रिश्तेदार महिला ने घर में नकदी और जेवर होने की जानकारी देकर चोरी की साजिश रची थी। घर में घुसे युवक और किशोर ने महिला के जागने पर तौलिये से गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। संदेह से बचने के लिए आरोपी अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए। पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक किशोर को अभिरक्षा में लिया। उनके कब्जे से 9400 रुपये और चांदी के जेवर बरामद हुए। एसपी अभिषेक भारती के अनुसार 23 अक्तूबर को डायल 112 पर बंथरा निवासी 62 वर्षीय भूरी देवी पत्नी अनंगपाल की घर में मृत्यु होने की सूचना मिली थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और शव पोस्टमार्टम के ल...