Auraiya News: दीपक रखने के विवाद में गाली-गलौज व मारपीट के प्रयास का आरोप, मुकदमा दर्ज
औरैया, अगस्त 4 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के नेविलगंज मोहल्ले में खाली प्लॉट में दीपक रखने को लेकर हुए विवाद में गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और मारपीट के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेविलगंज निवासी सनी शर्मा पुत्र प्रमोद कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो अगस्त की सुबह एक पुजारी की सलाह पर उनके पिता ने एक खाली प्लॉट में स्थित पेड़ के नीचे दीपक रखा था। तहरीर के अनुसार उक्त प्लॉट के स्वामी विनय शाक्य हैं और उन्हें दीपक रखने पर कोई आपत्ति नहीं थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला लालू यादव शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और बिना किसी कारण सनी तथा उनके माता-पिता के साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उनके पिता के साथ धक्का-मुक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.