Auraiya News: दिनभर बादलों की चादर, रुक-रुककर बारिश से मिली राहत
औरैया, अगस्त 5 -- Auraiya News: जिले में बुधवार को मौसम ने पूरी तरह करवट ले ली। सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा और दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। पूरे दिन धूप नहीं निकलने से पिछले कई दिनों से उमसभरी गर्मी से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। मौसम सुहावना होने से बाजारों, दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर भी चहल-पहल बढ़ गई और लोगों के चेहरे खिल उठे। वहीं किसानों के लिए भी यह बारिश किसी राहत से कम नहीं रही। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से धान, बाजरा, मक्का और सब्जियों की फसलों की बढ़वार तेज होने की उम्मीद है। साथ ही फिलहाल सिंचाई की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे किसानों की लागत में भी कमी आएगी। यह भी पढ़ें- बरसात से खेतों में लौटी रौनक, किसानों के चेहरे खिले बीते कुछ दिनों से तेज धूप और उमस के कारण जनजीवन प्रभावित था। बारिश के बाद तापम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.