औरैया, अक्टूबर 5 -- Auraiya News: बेला-कानपुर मार्ग पर रविवार शाम बीमार युवक अचानक चक्कर आने से चलती बाइक से गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मियों ने उसे वाहन में प्राथमिक उपचार देने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेला पहुंचाया। पुलिसकर्मी भी बाइक लेकर अस्पताल पहुंचे। कन्नौज जिले के कोतवाली क्षेत्र के माचंडापुर गांव निवासी 36 वर्षीय छुन्ना रविवार को अपने भाई बॉबी के साथ बाइक से रसूलाबाद स्थित निजी चिकित्सालय से दवा लेने गया था। शाम करीब सात बजे दोनों घर लौट रहे थे। बेला थाना क्षेत्र के पिपरौली शिव गांव के पास अचानक छुन्ना को चक्कर आ गया और वह बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गया। बॉबी ने एंबुलेंस और डायल-112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ईएमटी दीपक कुमार और चालक अश्वनी कुमार ने घायल को एंबुलेंस में प्राथमिक उपचार दिया। इसक...