औरैया, अक्टूबर 4 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। साइबर ठगों ने पुलिस अधिकारी बनकर बिजली चोरी के आरोपी से रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के नाम पर 15 हजार रुपये मांगे। भरोसा दिलाने के लिए मोबाइल नंबर के ट्रू-कॉलर पर एक दरोगा का नाम प्रदर्शित कराया और भुगतान के लिए व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड भेज दिया। हालांकि, ठगों के फोन करने से एक दिन पहले ही बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज हो चुकी थी। शिकायत के बाद जांच में जुटी साइबर थाना पुलिस ने मध्य प्रदेश के दो आरोपियों को ककोर बंबा के पास से गिरफ्तार कर लिया।

घटनाक्रम का खुलासा एसपी अभिषेक भारती ने रविवार को एसपी कार्यालय सभागार में प्रेसवार्ता कर घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त को अवर अभियंता होरीलाल के साथ विद्युत विभाग और प्रवर्तन दल की संयुक्त टीम ने कोतवाली क्षेत्र के निगड़ा गांव में जांच क...