Auraiya News: दरवाजे के सामने झगड़ा करने से रोका तो ईंट-पत्थर से हमला
औरैया, सितम्बर 21 -- Auraiya News: बाबरपुर के सिद्धार्थनगर मोहल्ले में दरवाजे के सामने झगड़ा कर रहे लोगों को दूर जाने के लिए कहना एक महिला और उसके परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद कर रहे दो लोगों ने ईंट-पत्थरों से हमला कर महिला और उसके पति समेत चार लोगों को घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सिद्धार्थनगर निवासी रुचि सिंह ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह करीब 11 बजे मोहल्ले में एक मकान का निर्माण चल रहा था। निर्माणाधीन मकान के मालिक और एक अन्य व्यक्ति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों झगड़ते हुए उनके दरवाजे के सामने पहुंच गए। रुचि ने दोनों लोगों से दरवाजे के सामने झगड़ा नहीं करने और दूर जाने के लिए कहा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर ई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.