Auraiya News: थानों और पुलिस कार्यालयों में पौधारोपण, संरक्षण का संकल्प
औरैया, जुलाई 12 -- Auraiya News: औरैया, संवाददाता। वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को जनपद के सभी थानों और पुलिस कार्यालयों में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने छायादार, फलदार तथा औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। अभियान के तहत थाना एवं कार्यालय परिसरों में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छ, हरित एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाते हुए लोगों से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती के निर्देशन में आयोजित अभियान के दौरान सभी पुलिस कर्मियों ने संकल्प लिया कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखभाल की जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.