औरैया, जुलाई 17 -- Auraiya News: कस्बा बेला में शुक्रवार को एक ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने सड़क पर खतरनाक स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डाल दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बिना नंबर प्लेट का ट्रैक्टर थाने के सामने से तेज रफ्तार में गुजरते समय आगे के दोनों पहिए हवा में उठाकर दौड़ाया गया। इससे कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली क्षमता से अधिक माल लेकर बिधूना रोड से बेला-कानपुर मार्ग की ओर जा रही थी। वाहन पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण चालक ने नियंत्रण खोते हुए ट्रैक्टर के अगले दोनों पहिए हवा में उठा दिए। गनीमत रही कि उस समय सामने कोई वाहन या राहगीर नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनो...