औरैया, अगस्त 19 -- Auraiya News: आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में मिलावटी और मानक विहीन खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच करेंगी। जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने अधिकारियों को कार्रवाई के दौरान व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने की भी हिदायत दी है। बुधवार को कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में कर-करेत्तर और राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा विभाग को त्योहारों के मद्देनजर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में बिकने वाले मानक विहीन खाद्य पदार्थों पर प्रभावी रोक लगाई जाए। खाद्य पदार्थों की जांच की प्रक्रिया के संबंध में लोगों को भी जागरूक किया जाए। जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली की समीक्षा करते ...