औरैया, अगस्त 24 -- Auraiya News: बिधूना-बेला मार्ग पर कमलपुर पुल के पास तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय फूल व्यापारी प्रांशु गुप्ता की कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह रविवार सुबह बिधूना से बाइक से बेला स्थित अपनी फूल की दुकान खोलने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बस और चालक की पहचान करने में जुटी है। आदर्श नगर किशनी रोड, बिधूना निवासी 25 वर्षीय प्रांशु गुप्ता बेला में फूलों का कारोबार करते थे। रविवार सुबह वह बाइक से दुकान खोलने के लिए बेला जा रहे थे। बिधूना-बेला मार्ग पर कमलपुर नहर के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रांशु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के...