औरैया, अगस्त 29 -- Auraiya News: बेला-कानपुर मार्ग पर पिपरौली शिव गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर युवक की पहचान कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पुलिस ने बाइक और डीसीएम को कब्जे में ले लिया है। मल्होसी निवासी 19 वर्षीय अमित कुमार शुक्रवार रात बाइक से जा रहा था। रात करीब 11 बजे बेला-कानपुर मार्ग पर पिपरौली शिव गांव के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि अमित गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर याकूबपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। शव को चिचौली स्थित मोर्चरी भेज दिया गया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और डीसीएम को पुल...