Auraiya News: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक पर मुकदमा दर्ज
औरैया, जुलाई 16 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के रिश्तेदार की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ग्राम बरौआ थाना फफूंद निवासी अंकित मिश्रा 14 जुलाई को अपनी बाइक से औरैया से अजीतमल स्थित नार्दिक फार्मूलेशन्स प्रा. लि. में ड्यूटी पर जा रहे थे। दोपहर करीब 1:40 बजे श्याम फ्रेश मिल्स, दलेलनगर मुरादगंज के सामने पीछे से आए ट्रक ने कथित रूप से तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Amroha News: संभल के ट्रक चालक की हाईवे पर हादसे में हुई मौत में मुकदम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.