औरैया, जुलाई 19 -- Auraiya News: अछल्दा, संवाददाता। रेलवे क्रॉसिंग पर तेज रफ्तार से गुजर रही एक कार को रोकने के लिए यातायात पुलिस को पीछा करना पड़ा। ट्रैफिक सिपाही की सतर्कता से संभावित हादसा टल गया। पुलिस ने कार को रोककर चालान किया और चालक को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। रविवार शाम करीब 6:15 बजे रेलवे फाटक संख्या 13-बी पर यातायात सिपाही अजय प्रताप ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान फफूंद की ओर से आ रही एक वैगनआर कार तेज गति से रेलवे क्रॉसिंग पार करने लगी। सिपाही ने चालक को रुकने का संकेत दिया, लेकिन आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी। इसके बाद ट्रैफिक सिपाही ने कार का पीछा कर कुछ दूरी पर उसे रुकवा लिया। वाहन की जांच करने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन में उसका चालान किया गया। चालक ...