औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: कोतवाली क्षेत्र के अटसू कस्बे में शनिवार सुबह तेज बुखार के बाद एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार अटसू निवासी 28 वर्षीय युवक हलवाई का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। शनिवार सुबह उसकी तबीयत अचानक अधिक बिगड़ गई और तेज बुखार के साथ उल्टियां होने लगीं। हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल सीएचसी अजीतमल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्ट...