औरैया, अगस्त 25 -- Auraiya News: विकास खंड औरैया की ग्राम पंचायतों में करीब तीन माह से ग्राम प्रधानों के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार बहाल न होने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को ग्राम प्रधानों और प्रशासकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया। आरोप लगाया कि अधिकार नहीं होने के कारण गांवों में जलभराव, प्रकाश व्यवस्था, हैंडपंप मरम्मत और विद्यालयों की साज-सज्जा समेत जरूरी कार्य नहीं कराए जा पा रहे हैं। प्रधानों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि सरकार की ओर से प्रशासक घोषित किए जाने के करीब तीन माह पूरे हो चुके हैं। इसके बावजूद अब तक प्रशासकों को कोई अधिकार नहीं दिया गया है। ग्राम पंचायतों में नाली और नालों की सफाई, जलभराव की समस्या दूर कराने, प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त कराने, खराब हैंडपंपों की मरम्मत और विद्य...