औरैया, अगस्त 12 -- Auraiya News: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को भाजपा फफूंद मंडल की ओर से कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर सैकड़ों कार्यकर्ता, महिलाएं और पूर्व सैनिक यात्रा में शामिल हुए। देशभक्ति गीतों के बीच भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष गूंजते रहे। अछल्दा चौराहे पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष कुलदीप दुबे और मंडल प्रभारी इंद्रपाल सिंह पाल के नेतृत्व में यात्रा महेश्वरी गेस्ट हाउस से शुरू हुई। रामलीला मैदान होते हुए यात्रा अछल्दा चौराहे पहुंची। डीजे पर बजते देशभक्ति गीतों के बीच कार्यकर्ता तिरंगा लेकर आगे बढ़ते रहे। यात्रा वापस महेश्वरी गेस्ट हाउस पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जसरा में गाजे बाजे के साथ निकला तिरंगा यात्रा मुख्य अतिथि पूर्व कृ...