Auraiya News: तिरंगा मैदान में आज 450 जोड़े बनेंगे जीवनसाथी
औरैया, अक्टूबर 27 -- Auraiya News: ककोर स्थित तिरंगा मैदान में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 450 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। मंगलवार को डीएम बृजेश कुमार ने मैदान पहुंचकर तैयारियां देखीं। इसके साथ ही कलेक्ट्रेट के मानस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर बाकी काम मंगलवार को ही पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बैठने की व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पेयजल, सफाई और अस्थायी शौचालयों की जानकारी ली। उन्होंने ठेकेदार से काम में तेजी लाने को कहा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर-वधू और उनके साथ आने वाले परिजनों को परेशानी न हो। मैदान और आसपास सफाई के लिए पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाए। बैठक में खंड विकास अधिकारियों को पंजीकृत जोड़ों से संपर्क कर उन्हें समय पर कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.