औरैया, सितम्बर 9 -- Auraiya News: सांफर गांव में तालाब में उतराता मिले 61 वर्षीय वृद्ध की मौत पानी में डूबने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। वृद्ध रविवार शाम से लापता थे। मंगलवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब में उनका शव मिला था। सांफर निवासी 61 वर्षीय दया शंकर त्रिपाठी रविवार शाम घर से निकले थे। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद राजपूत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पानी में डूबना सामने आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...