Auraiya News: तालाब पर जलकुंभी का कब्जा, घरों में सांप पहुंचने से दहशत
औरैया, अक्टूबर 27 -- तालाब की सफाई न होने से ग्रामीण परेशान Auraiya News: गांव के बीच बना तालाब लोगों को राहत देने के बजाय परेशानी का कारण बन गया है। भाग्यनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत खानपुर के मजरा जसा का पूर्वां में सरकारी तालाब जलकुंभी और घास से पटा है। आसपास रहने वाले ग्रामीणों का कहना है कि तालाब से निकलकर सांप घरों में घुस रहे हैं। इससे परिवारों में दहशत है और बच्चों को घर के बाहर खेलने भेजने में भी डर लगता है। ग्रामीणों के मुताबिक, लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण जलकुंभी पूरे तालाब में फैल गई है। पानी का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। पशुओं को पानी पिलाने और नहलाने में भी तालाब काम नहीं आ रहा है। आसपास रहने वाले परिवारों को हर समय सतर्क रहना पड़ता है। गांव निवासी शिवम राजपूत, मुकेश राजपूत, मनोज राजपूत, रामशंकर राजपूत, सुघर सिंह, मोतीला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.