औरैया, जुलाई 24 -- Auraiya News: भाग्यनगर ब्लॉक की दौही ग्राम पंचायत के मजरा भग्गापुरवा स्थित सरकारी तालाब की भूमि की पैमाइश के दौरान ग्रामीणों ने राजस्व टीम पर कब्जेदारों को बचाने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार नापजोख कराई जा चुकी है, लेकिन आज तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिससे तालाब का अस्तित्व लगातार खत्म होता जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार गाटा संख्या 1314, रकबा 0.4330 हेक्टेयर, राजस्व अभिलेखों में तालाब के रूप में दर्ज है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने इस भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए हैं। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सहित जिला प्रशासन से की गई थी, जिसके बाद गुरुवार को लेखपाल तान्या अवस्थी और कानूनगो कृष्णकांत त्रिपाठी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पैमाइश की।ग्रामीण यह भी पढ़ें- Shamli N...