औरैया, अक्टूबर 3 -- Auraiya News: दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित 13-बी रेलवे क्रॉसिंग का फाटक शनिवार दोपहर तकनीकी खराबी के कारण करीब एक घंटे तक नहीं खुल सका। इससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार दोपहर करीब एक बजे गेटमैन ने फाटक खोलने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण वह नहीं खुला। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी गई। मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद खराबी दूर की। दोपहर करीब दो बजे फाटक खुलने पर वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान जाम से बचने के लिए कई वाहन चालक खगा का नगला मार्ग से होकर गंतव्य की ओर गए। फाटक खुलने के बाद भी यातायात सामान्य होने में कुछ समय लगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...