औरैया, अक्टूबर 11 -- Auraiya News: अजीतमल। बाबरपुर-फफूंद मार्ग पर ड्यूटी करने जा रहे गेल इंडिया के कर्मचारी को तीन युवकों ने रोककर लाठी-डंडों से पीट दिया। हमलावर दोबारा बहस करने पर फिर पीटने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अशोक नगर निवासी शिवम राजपूत ने पुलिस को बताया कि छह अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह ड्यूटी पर जा रहा था। अटसू बंबा के पास एक होटल के सामने तीन अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे करन गुप्ता से बहस न करने की धमकी दी। उसने करन गुप्ता के कहने पर हमला कराए जाने की आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...