Auraiya News: डॉक्टर मौत प्रकरण में तीसरा मुख्य आरोपी गिरफ्तार
औरैया, जुलाई 18 -- Auraiya News: यमुना नदी में कूदकर जान देने वाले निजी अस्पताल के डॉक्टर के मामले में पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सर्वेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर के सोशल मीडिया पर वायरल हुए फेसबुक लाइव वीडियो में सर्वेश का नाम प्रमुखता से लिया गया था। इससे पहले पुलिस अस्पताल संचालक डॉ. एसपी सिंह और मोहन को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लखीमपुर खीरी निवासी डॉ. सौरभ बाजपेई ने 15 जुलाई को यमुना पुल से छलांग लगाने से पहले फेसबुक पर चार बार लाइव आकर अस्पताल संचालक, उनके रिश्तेदारों और अन्य लोगों पर मारपीट, गाली-गलौज, मानसिक उत्पीड़न तथा पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के आरोप लगाए थे। अगले दिन उनका शव यमुना नदी से बरामद हुआ था। मृतक के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने पहले अस्पताल संचालक डॉ. एसपी सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.