औरैया, अगस्त 18 -- Auraiya News: थाना क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव में मंगलवार को 11 वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजन उसके जीवित होने की उम्मीद में झाड़-फूंक कराने के लिए बाहर ले गए। इससे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया था। दोपहर में मां ने बच्चे के मुंह में पानी डाला और वह बाहर निकला तो परिजनों को उसके जीवित होने की उम्मीद जगी। इसके बाद वे चिकित्सक की पुष्टि को स्वीकार न करते हुए बच्चे को पिकअप से लेकर झाड़-फूंक कराने निकल गए। मुहम्मदाबाद निवासी रवि कठेरिया के 11 वर्षीय बेटे रियांश की सोमवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई थी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बेटे को जिंदा करने के लिए श्मशान से घर लाया शव परिजनों ने गांव में ही स्थानीय स्तर पर उसका उपचार कराया। मंगलवार सुबह हालत में सुधार नहीं ह...