Auraiya News: डेढ़ माह से खराब पड़ा वाटर कूलर, राहगीर और ग्रामीण परेशान
औरैया, अगस्त 2 -- Auraiya News: कंचौसी, संवाददाता। सहार विकासखंड की ग्राम पंचायत लाछियामऊ में मुख्य चौराहे पर लगा वाटर कूलर पिछले करीब डेढ़ माह से खराब पड़ा है। इसके चलते ग्रामीणों और राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लोगों ने वाटर कूलर को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि लाछियामऊ का मुख्य चौराहा मधवापुर, कंचौसी, मढ़नई और सुंदरपुर सहित कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। चौराहे पर स्थित भोलेनाथ मंदिर के पास लाखों रुपये की लागत से वाटर कूलर लगाया गया था, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंडा पेयजल मिल सके। लेकिन रखरखाव के अभाव में यह पिछले डेढ़ महीने से खराब पड़ा है। वाटर कूलर बंद होने के कारण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.